दुर्ग : न्यूज़ 36 : राशन कार्डों का नवीनीकरण अब 15 मार्च तक कराया जा सकता है। इसकी तारीख बढ़ा दी गई है। पहले नवीनीकरण के लिए 25 फरवरी तक का समय दिया गया था । इसमें बढ़ोतरी की गई है । 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में करीब 67.59 लाख कार्डधारीयों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अन्योदय , प्राथमिकता निराश्रित एवं निशक्तजन एपीएल राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है । खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन भी नवीनीकरण की प्रक्रिया की जा सकती है । इसके अलावा राशन दुकानों में भी जानकारी ली जा सकती है । इसके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
