Friday, March 13, 2026

भाजपा उम्मीदवारों के नामो में लगेगी मुहर, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, CM सहित शीर्ष नेता जा रहे दिल्ली

रायपुर : न्यूज 36 : 24 फरवरी, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नामों पर आज सहमति बन सकती है। दिल्ली में आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा लोकसभा में नये प्रत्याशियों को उतार सकती है। हालांकि 1-2 लोकसभा में भाजपा मौजूदा सांसदों पर ही दांव लगायेगी। इधर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए छत्तीसगढ़ से भी शीर्ष भाजपा नेता दिल्ली जायेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव में तीन से चार महिला उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है। इधर दिल्ली चुनाव समिति की बैठक के मद्देनजर सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आना स्थगित हो गया है। अब से कुछ देर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह दिल्ली रवाना होंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नबीन भी बैठक में शामिल होंगे।माना जा रहा है कि दो लिस्ट में 11 लोकसभा के प्रभारियों के नामों का ऐलान हो सकता है। आज देर शाम तक बैठक में नामों पर सहमति बन गयी, तो देर रात या फिर 1 से दो दिनों में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news