Friday, March 13, 2026

डिप्टी CM विजय शर्मा के न्योता पर पहुंचे बैगा आदिवासीयो ने विधान सभा भवन व विधानसभा में होने वाली कार्यवाही को देख हुए आनंदित

न्यूज़ 36 : कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक से 15 बैगा आदिवासी शुक्रवार को राजधानी रायपुर पहुंचे, विधान सभा भवन प्रवेश हेतु पास जारी करवा रहे थे तभी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की नजर बैगा आदिवासी पर गई ।

उप मुख्यमंत्री ने सहज ही उन सभी से मुलाकात की बदना के निवासी सुंदर बैगा और बाकी लोगो को अपने साथ विधानसभा भवन घुमाया साथ ही विधान सभा की कार्यवाही से अवगत कराया इतना ही नही ,उपमुख्यमंत्री ने अपने सहज सरल व्यवहार का परिचय देते हुए बैगा आदिवासी मेहमानों के साथ बैठकर भोजन भी किया ।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के “अतिथि देवो भवः”वाले इस व्यवहार से आदिवासी मेहमान खासे उत्साहित नज़र आये । इसके साथ ही तीन बैगा आदिवासी जगत ,सुंदर ,दद्दू उप मुख्यमंत्री निवास में रुके है ।

वही माना बैगा ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह योजना आयोग देव लाल दुग्गे के समय हम 44बैगा को पट्टा मिला था और हमारे पसंद के हिसाब से जमीन देना था लेकिन विवाद वाले जगह का पट्टा दे दिया गया, इसकी जानकारी हमारे द्वारा अधिकारियों को समय समय पर दी गई , किंतु पूर्व सरकार ने हमारे समस्या का कोई हल नहीं निकाल पाए ।

अधिकारियों के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नही किया गया और पट्टा प्राप्त नही हो पाया । विदित हो की बैगा आदिवासीयो के विस्थापन के लिए राज्य व केंद्र सरकार वृहद योजना चलाई जा रही है ,वर्तमान सरकार से उम्मीद है कि हम लोगो को जल्द से जल्द पट्टा मुहैया करवायेगी ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news