Friday, March 13, 2026

पीडीएस के चावल की तस्करी करने वाले पर अपराध दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : पीडीएस चावल की कालाबाजारी करने वाले तस्कर के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 28 दिसंबर 2023 को खुर्सीपार पुलिस ने एक ऑटो में लोड 15 क्विंटल पीडीएस का चावल पकड़ा था। पुलिस ने चावल को खाद्य विभाग को सौंप दिया था। खाद्य विभाग ने चावल की किस्म के आधार पर जांच को पता किया कि जप्त चावल फोर्टीफाइड चावल है, और इस किस्म के चावल की खुले बाजार में बिक्री नहीं होती। यह चावल सिर्फ शासकीय दुकानों से उपभोक्ताओं को वितरीत किया जाता है । मौके पर वाहन चलाते हुए पकड़े गए आरोपी नवीन शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी न्यू आदर्श नगर दुर्ग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया जांच में यह भी पता चला कि चावल तस्करी का बड़ा मास्टरमाइंड शिव शर्मा है। और वह कुछ लोगों के साथ मिलकर चावल की तस्करी करता है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी नवीन शर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news