भिलाई : न्यूज़ 36 : कार रिवर्स करते समय उसके पिछले छक्के के नीचे दबने से एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे अपने बड़े पिता की कार निकलता देखा दौड़कर उसके पीछे गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, घटना रविवार की शाम को हुई थी । पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी विनोद सोनी के ढाई वर्षीय बेटे सागर सोनी की हादसे में मौत हुई है। विनोद का बड़ा भाई किसी काम से बाहर जा रहा था वह कार को रिवर्स कर बाहर निकल रहा था। इसी दौरान बच्चा सागर अपने बड़े पिता की तरफ़ जाने के लिए दौड़ा और कार के पिछले चक्के के नीचे दब गया। परिवार वाले उसे फौरन बीएमशाह अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज किया। घटना स्थल छावनी थाना क्षेत्र का है, इसलिए सुपेला पुलिस ने घटना की फाइल को छावनी थाना भेज दिया है ।आगे की विवेचना छावनी पुलिस करेगी।