Friday, March 13, 2026

बाज़ार विभाग की अनिमितता पर मौन रहने वाले बाज़ार प्रभारी ऋषभ जैन गुमठी मामले में दे रहे आंदोलन की चेतावनी…

दुर्ग : न्यूज़ 36: खुद के विभाग में भ्रष्टाचार के मामले पर मौन रहने वाले बाज़ार प्रभारी ऋषभ जैन गुमठी घोटाले में आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है और यही जनप्रतिनिधि का धर्म भी । किंतु जब खुद के विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ऐसे में दूसरे विभाग पर उंगली उठाना बाजार प्रभारी की राजनितिक सोच को दर्शा रहा है । बाज़ार विभाग की निष्क्रियता का ही परिणाम रहा की साल भर से ताला चाबी दुकान में अवैध कब्जे पर बाजार प्रभारी ऋषभ जैन मौन रहे वही नया बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में खुलेआम अवैध होटल संचालित हो रहा है। रैन बसेरा को गोदाम की तरह इस्तमाल किया जा रहा था यात्रियों से 10 रूपये की जगह 50 रूपए 100 रूपये लिए जा रहे किंतु इस मामले में हो रहे भ्रष्टाचार पर ऋषभ जैन क्यों मौन है । पार्किंग घोटाला मामले में बाज़ार विभाग के थान सिंह पर निगम प्रशासन द्वारा लगभग 80 हजार रुपए के रिकवरी मामला 2 साल से अधर में है इस पर ऋषभ जैन क्यों मौन है । राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के चलते मारुति एडवरटाइजर्स की निविदा एक ही दिन में नोटिस और ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही पर भी आखिरकार मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। शहर में बाजार विभाग की निष्क्रियता के कारण अवेध अतिक्रमण लगातर बढ़ता जा रहा है इस पर बाज़ार प्रभारी ऋषभ जैन क्यों कोई कदम नहीं उठाते ।

वर्तमान समय में बाजार विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ऐसे में बाजार प्रभारी ऋषभ जैन का अपने विभाग में लगाम कसने में असफलता ऋषभ जैन की कार्य प्रणाली को दर्शाता है।

गुमठी घोटाले में निश्चित ही लाखो का भ्रष्टाचार हुआ और इसकी जांच होनी चाहिए साथ ही अपात्र लोगों से गुमठी लेकर पात्र लोगों को आबंटित करना निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए वही बाज़ार प्रभारी ऋषभ जैन का जनप्रतिनिधि के नाते यह दायित्व बनता है कि नया बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा जिसका अवैध रूप से संचालन कर रही उनके पार्टी की ही संगठन पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती साहू के पक्षधर ना बन कर निष्पक्षता का परिचय देते हुए जांच कर उचित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए और जनप्रतिनिधि के धर्म को निभाना चाहिए ।

देखना यह है कि दूसरे विभाग के घोटाले में आंदोलन की चेतावनी देने वाले ऋषभ जैन अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से कैसे निपटते है ?

बता दें कि ऋषभ जैन ने एक स्थानीय अखबार में गुमठी घोटाले के बारे में मीडिया से चर्चा के दौरान गुमटी घोटाला भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news