Friday, March 13, 2026

भाजपा कार्यकर्ता को चाकू मार कर लुटपाट, एक नाबालिक सहित 2आरोपी गिरफ्तार

भिलाई: न्यूज़ 36: सुपेला थाना क्षेत्र के मिनीमाता चौक गौतम नगर में एक युवक को चाकू मार कर उससे लूटपाट की घटना हुई है। पीड़ित युवा भाजपा का कार्यकर्ता है, और वह नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामिल था। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया । पीड़ित पवन कुमार खुटेल प्लंबर का काम करता है वह भाजपा का कार्य करता भी है। वह भाजपा नेत्री स्वीटी कौशिक के साथ अपने मोहल्ले मीना माता चौक गौतम नगर में नशा के खिलाफ अभियान चला रहा था। अभियान के बाद पीड़ित अपने एक साथी को काम के रुपए दे रहा था। इसी दौरान आरोपी संतोष उर्फ टकला और एक अपचारी ने उसे घेरा और उसे रुपए छिनने लगे। पवन ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू निकालकर उसकी पीठ में गोप दिया और उससे रुपए छीन फरार हो गए। कुशऊ राम ने पीड़ित को सुपेला थाने में पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित को सुपेला शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कृष्णा नगर शिव मंदिर के पास सुपेला निवासी संतोष उर्फ टकला व अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news