महादेव सोनी :- न्यूज 36 : कुकदूर थाना अंतर्गत हत्याकांड में पत्नी, ससुर और नए पति ने मिलकर की हत्या शव को छिपाने के लिये सड़क किनारे दफना दिया था । घटना को अंजाम देकर आरोपी रफू चक्कर होने वाले थे ,पंचायत सचिव और ग्रामीणों ने घटना के बारे में कुकदुर पुलिस को सही समय मे जानकारी दिया । जिस कारण कुकदुर पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपियों को धर दबोचा और आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ घटना शनिवार रात की है तीनो आरोपी धान कूटने का मूसर से मृतक में चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मृतक को गांव के सड़क किनारे दफना दिया , मृतक सुरेश मरावी उम्र 45, जानकारी के अनुसार आरोपी महिला पंडरी पानी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है अपने पति से हमेशा झगड़ा मारपीट करती थी जिस कारण वो कई बार अपना गांव चला जाता था आरोपी महिला कार्यकर्ता अपने पति को छोड़कर गांव से लगा फिटारी एम पी के युवक अमरदयाल से शादी कर ली, शनिवार को मोका पाकर अपने पुराने पति को मारा डाला ,आरोपी महिला के पिता बुधवारा भी इस हत्या कांड में दोनो के साथ मिलकर हत्या हो अंजाम दिया ।