Tuesday, June 23, 2026

रसमड़ा में अतिक्रमण को लेकर यादव सामाज एवं अन्य सामाजिक जनो ने की शिकायत

 दुर्ग :  न्यूज़ 36 : ग्राम रसमड़ा के ग्रामीणों ने दुर्ग जिलाधीश के समक्ष ग्रामीण सुभाष निर्मलकर, दुष्यंत निर्मलकर पिता कोमल निर्मलकर व्दारा किये गये शासकीय सार्वजनिक भूमि भवन से अवैध कब्जा हटाये जाने की शिकायत ग्राम वासियों एवं सामाजिक जनों ने की है।
ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में उल्लेख है कि प्रशासन द्वारा यादव समाज एवं अगल बगल में साहू समाज एवं निषाद समाज हेतु सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है, जिसमें यादव सामुदायिक भवन के छत के नीचे छज्जा में बीम एवं दीवाल में चिपका कर उक्त व्यक्तियों ने कालम खड़ा कर दिया गया है, साथ ही पीछे एवं साईड की भूमि पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला मकान का निर्माण किया जा रहा हैं उक्त अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार समाज एवं ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई जिसमें जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि, जनपद सदस्य सरपंच उपसरपंच पंचगण एवं ग्राम समिति के मनोनित अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगणों के उपस्थिति में अवैध कब्जाधारियों सुभाष एवं दुष्यंत को समझाईश दी गई कि वे शासन द्वारा निर्मित शासकीय भवनों से लगे शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटा लेवें लेकिन कब्जाधारियों द्वारा बार-बार हटा देंगे हटा देंगे कहकर निर्माण चालू रखा गया है, जिससे समाज एवं ग्रामीणों के अहाता एवं अन्य निस्तारी में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है इन्हें बार बार समझाने के बाद भी अवैध कब्जाधारियों के द्वारा निडरता के साथ कब्जा कर लिया गया है एवं आगे भी कब्जा नहीं रूक रहा है जिससे यादव समाज साहू समाज एवं निषाद समाज सहित ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने शिकायत की प्रतिलिपी पुलिस चौकी,अंजोरा, अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व) दुर्ग, औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, दुर्ग महाप्रबंधक क्षेत्र बोरई, रसमड़ाको भी दी गई है।
*ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल*
उक्त अवैध कब्जा पर रोक लगाने एवं हटाने के लिए ग्राम प्रमुख सरपंच ममता भागवत साहू, जनपद सदस्य अजय वैष्णव, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि डॉक्टर यशवंत साहू, उप सरपंच नंद कुमार साहू, पूर्व सरपंच रामखिलावन यादव, जिसे लेकर जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी यशवंत साहू, पंच किशन यादव, पीतांबर, यादव सामाजिक ग्राम प्रमुख यादव अशोक यादव, सोनू यादव एवं महिला प्रतिनिधि पंच दुलारी यादव सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं सामाजिक जन शामिल थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news