Thursday, March 5, 2026

पुलिस ने जप्त किया 17 लाख से ज्यादा का गांजा फरार आरोपी की तलाश में जुटी

भिलाई नगर थाने का बडा मामला
भिलाई : न्यूज़ 36 : अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, दुर्ग पुलिस ने पिकअप वाहन से 170 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है, फ़िलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। भिलाई नगर थाना का मामला जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर थाना पुलिस ने सेक्टर 7 के सड़क 24 से गांजा बरामद किया है। तस्कर सब्जियों के बीच सफेद बोरियों में पत्ता गोभी के अंदर गांजा को छिपाकर ले जा रहे थे। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये है, पुलिस  फरार आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news