Thursday, March 5, 2026

नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने किया पदभार ग्रहण

राम गोपाल गर्ग भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2007 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं
दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के पालन में सोमवार को दुर्ग रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।
राम गोपाल गर्ग 07 वर्ष सीबीआई नई दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें राज्य के सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक और रायगढ़ रेंज एवम राजनांदगांव में डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी रह कर शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव संपन्न करा कर आज दिनांक को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण किए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news