भिलाई : न्यूज़ 36 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भाजपा भिलाई के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश भोजपुरिया को प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोनीत किया है। ब्रिज पुरिया को सभी मंडल के पदाधिकारी ने बधाई दी है । बृजेश भोजपुरिया ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 सीटों लक्ष्य पूरा करने उनको छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट जीतकर उपहार स्वरूप देंगे। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर साहू, विधि प्रकोष्ठ मोर्चा के अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता, कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व मंडल के अध्यक्ष गजानन, जिला मंत्री कीर्ति नायक, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कंचन सिंह, झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, निर्मला नायडू, अंकित तिवारी के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा महिला मोर्चा मंडल जिला के पदाधिकारी शामिल है।
