भिलाई : न्यूज़ 36 : 5 साल के लंबे इंतजार के बाद भिलाई दुर्ग से रायपुर के बीच आना-जाना करने वालों के साथ-साथ लंबी दूरी गाड़ियों को खराब सड़क और फ्लाईओवर के चलते मिल रहे जाम से जल्द ही निजात मिलने वाली है। सुपेला से कुम्हारी के बीच में चार स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू हुआ था। इसमें से सुपेला से चंद्रा- मौर्य और पावर हाउस चौक के फ्लाई ओवर का काम पूरा हो चुका है। वही डबरा पारा और कुम्हारी चौक के फ्लाई ओवर का काम अंतिम चरण पर है। अच्छी खबर यह है कि बचे हुए प्रमुख कार्यों के साथ ही दोनों फ्लावर को शुरू करने की संभावित तिथि तय कर दी गई है। निर्धारित की गई तिथि के अनुसार कुम्हारी चौक पर बना रहे फ्लाईओवर के बीच भिलाई से रायपुर की तरफ से लेन पर बीच के हिस्से में 6 फरवरी को ढलाई की जाएगी उसके बाद डामरीकरण और लोड टेस्टिंग के साथ ही अंतिम चरण के कार्य किए जाएंगे। वहीं इस माह में डबरा पारा का फ्लाई ओवर शुरू हो जाएगा । वर्तमान में डबरा पारा के फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिंग का काम पूरा किया जा रहा है। इसे पूरा करने के बाद इस ब्रिज को 12 से 15 फरवरी तक चालू कर दिया जाएगा। वहीं कुम्हारी चौक पर बना रहे फ्लाईओवर को 20 से 25 मार्च तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तिथी तक काम पूरा करने के लिए ठेका कंपनी काम को बहुत तेजी से कर रही है।
