भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय मुस्लिम युवा विद्यार्थियों के संगठन स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (एसआईओ) ने खेल महोत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। अर्जुन नगर कैंप -1 दशहरा मैदान में बच्चों के लिए आयोजित इस खेल महोत्सव में 10 से 16 साल के बच्चों की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। जिसमें भिलाई के अलग-अलग क्षेत्र के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया l इनमें टीम अल्फा वॉरियर्स प्रिंस के नेतृत्व में टूर्नामेंट की विजेता बनी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.आई.ओ.छत्तीसगढ़ के जोनल सेक्रेटरी इदरीस खान ने विजेता टीम को 1100 रुपये नकद,ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व मेडल से टीम को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम मे एसआईओ.भिलाई के इकाई अध्यक्ष जुल्करनैन व इकाई सचिव सोहेब खान के साथ अल्ताफ आलम,शेख सुफियान,पवन,वकार,सुभान, उबैद,ज़ीनुरेन,शाहबाज़ व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
