Wednesday, March 4, 2026

प्रेस क्लब रायपुर के चुनाव 4 साल देरी से, कलेक्टर कार्यालय से जारी हुआ आदेश

रायपुर : न्यूूूज 36 : प्रेस क्लब का चुनाव पिछले कई वर्षों से लंबित था पिछले 4 वर्षों से चुनाव की प्रक्रिया को किसी न किसी बहाने से रोक दिया जाता था। लंबे समय से पेंडिंग चुनावी प्रक्रिया को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रेस क्लब में दिवाली मिलन, होली मिलन कार्यक्रमों के दौरान तंज कसा था। परंतु प्रेस क्लब के अध्यक्ष द्वारा कार्यकाल पूरा होने के बावजूद इस्तीफा नहीं देकर नियमों की अवहेलना की जाती थी। चुनाव को लंबित रखकर कुर्सी पर यहां तक कि मामले को लंबीत रखने के लिए स्थानीय न्यायालय के साथ-साथ हाई कोर्ट से भी स्टे करवा लिया गया था। आखिरकार 4 साल की लंबी न्यायालय प्रक्रिया के बाद रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की घोषणा कलेक्टर रायपुर द्वारा की गई है। जिला कलेक्टर रायपुर से आदेश के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि 2 फरवरी नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा करने की तिथि 8 फरवरी नाम निर्देशन पत्र की वापसी की तिथि 9 फरवरी मतदान और मतगणना की तिथि 17 फरवरी तय की गई है। यह आदेश अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी रायपुर बीसी साहू द्वारा जारी की गई है । प्रेस क्लब रायपुर में चुनाव की घोषणा से चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है । अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी बनने की इच्छुक दावेदार चुनावी तैयारी में जुट गए है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news