8 पुलिस कर्मचारियों का जन्मदिन मनाकर किया सेलिब्रेशन
दुर्ग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2024 को कर्मचारियों का जन्मदिन उनके कार्यालय दुर्ग में मनाया गया। उन्होंने आठ कर्मचारियों को उनके जन्म दिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी कार्यालय के स्टॉफ सहित अन्य अधिकारियों ने सभी जवानों का मुंह मीठा कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए दी। सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटने के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे अधिकारी,कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते रहते हैं,उनको जन्मदिन मानाने का समय भी नहीं मिल पाता है।जवान अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना सके,एक नई परंपरा चालु की जा रही है।जिसमे प्रत्येक कर्मचारी को अपने परिवार के साथ जन्मदिन मानाने एवं समय व्यतीत करने हेतु एक दिन का अवकाश प्रदान किया जाएगा।
कई जवान खुशी के इस क्षण को अपने मोबाइलों में कैद करने में लगे थे। किसी ने खुशी के इस अवसर पर सैल्फी लेकर दिन को यादगार बनाया। कर्मचारियों ने कहा कि हमे ऐसा लगा ही नहीं कि हम घर से दूर हैं।बल्कि यह एहसास हुआ कि हम परिवार के बीच ही जन्मदिन मना रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
