Tuesday, September 8, 2026

युवक कांग्रेस चुनाव में नया मोड़, दो प्रमुख प्रत्याशियों के नाम ऐप से गायब !

भिलाई : न्यूज़ 36 : युवक कांग्रेस के चुनाव में नया मोड़ आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के दो प्रमुख दावेदार शैलेन्द्र बंजारे और सत्येन्द्र चेलक के नाम ऐप से हट गए हैं, जिसके चलते उनके पक्ष में ऑनलाइन वोटिंग नहीं हो पा रही है। हालांकि अन्य प्रत्याशियों के लिए वोटिंग जारी है।

युवक कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि ऑनलाइन वोटिंग चल रही है, लेकिन तकनीकी कारणों से दोनों प्रत्याशियों के नाम ऐप में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत की जा चुकी है और तकनीकी सुधार की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही दोनों प्रत्याशियों के लिए भी वोटिंग शुरु होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र बंजारे और सत्येन्द्र चेलक के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। सत्येन्द्र चेलक को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे और शैलेन्द्र बंजारे को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन बताया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, अधिकांश वोट दोनों प्रमुख दावेदारों के बीच बंटने का दावा किया जा रहा है। अब तक करीब 5 लाख से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। मतदान 29 सितंबर तक चलेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news