दुर्ग : सौभाग्यमती माताजी संघ में बोहरा परिवार की आन बान शान, दुर्ग नगर गौरव जननी माता श्री समक्ष मति माताजी ने सोमवार को शांति विधान पूजन मंडल पर अपने मुख मंत्र से किया। इसके पश्चात परिवार की इच्छा में इच्छामि इच्छामि कर आहार ग्रहण करने के लिए विधि पूर्ण आग्रह किया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर आज आहार ग्रहण कर आहारचार्य का सौभाग्य हम परिजन को दिया । आपके त्याग तप, तपस्या, संयम और इस मार्ग का पथिक बनना हमारी भावी पीढ़ी के लिए पूज्यनीय है। इसके लिए बोहरा परिवार उन्हें बारंबार इच्छामि…इच्छामि ..इच्छामि अर्पित करता है। भाजपा नेता संजय बोहरा ने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि ‘हम धन्य हुए आज जिसने उंगली पड़कर जिन पद पर चलना सिखाया उसे पद पर आज हम माता श्री का इंतजार करते-करते उस को देखकर बचपन याद आ गया। आज ऐसा लगा कि माताजी का यह पद हमें कितना बड़ा और विशाल बना दिया और आज उस पथ पर चलकर जब प्रवेश आपका हुआ तो भाव ही कुछ और थे, अनायास ही यह हाथ जुड गए और मुख से जोर-जोर से इच्छा में इच्छामि इच्छामि के बोल फट पड़े, धन्य आप जिन्होंने जिनेश्वरी दीक्षा लेकर दो कुल गौरव का मान बढ़ाया । हमें अंतिम समय पर जो सेवा करने का मौका मिलना था वह आप जगत को देने जा रही है आपके इस सोच विचार को हम नमन करते हैं।’’
