दुर्ग : पोटीया दुर्ग में संतोष शर्मा नामक युवक की पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक मूलत: मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला था। यहां रोजी मजदूरी करने आया हुआ था। 10 जनवरी को वह अपने साथियों के साथ खाना खाते समय जोर-जोर से बातें कर रहा था। इतने में पड़ोस रहने वाला निवासी दिनेश यादव अपने दो साथियों नारायण यादव और एक नाबालिक के साथ वहां पर आया शोर मचाने को लेकर उससे विवाद करने लगा । विवाद इतना बड़ा कि आरोपियों ने संतोष से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने संतोष को अधमरा करते तक पिटा। गंभीर रूप से घायल संतोष को उसके दोस्त केलाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा इलाज के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले जांच में लिया है जांच के बाद रविवार को आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है । संतोष शर्मा यूटोपिया नाम की कंपनी में काम करता था। पोटिया कला के लेबर आवास में रहता था। वह अपने साथी मिथुन यादव पर किसी बात को लेकर चिल्ला रहा था । उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले दिनेश यादव ओम नारायण वहां पहुंचे उससे गाली गलौज शुरू कर दी और उसको खूब मारा भी इससे संतोष के बाएं पैर और सर में दाहिने हिस्से के में अंदरूनी चोटें आई। दो दिन बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने दिनेश और ओम नारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।वहीं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह में रखा है।
