Wednesday, March 4, 2026

टाउनशिप में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीएसपी ने कहा विद्युत सिस्टम को अपडेट किया जाएगा

भिलाई : भिलाई इस्पात सयंत्र के नगर सेवा विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2023- 24 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस पर अनुरक्षण कारण संपादित किया जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर जोर दिया जा रहा है। दिसंबर 2023 से मल 2024 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा ।इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सब स्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस और हॉलिंग, ओवरहेड लाइनों का मेंटेनेंस जंपर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना डिस्क इंसुलेटर और लाइटिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदी कार्य किए जाएंगे । यह कार्य प्रतिदिन योजना अनुसार पूर्ण किए जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 15 से 20 जनवरी के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

 प्रभावित होने वाले क्षेत्र -15 जनवरी को जेएलएन हॉस्पिटल .16 को सेक्टर 6 के कुछ हिस्से वह (इंदिरा पैलेस सिविक सेंटर )17 जनवरी को सेक्टर 1व से.9 हॉस्पिटल, 18 जनवरी को सेक्टर 9 व डायरेक्टर बांग्ला 19 जनवरी को सेक्टर 2 व सेक्टर 6 के कुछ इससे और सीईजेड 20 को खुर्सीपार जोंन 2 और 3 में उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखित तिथियां को सुबह 10 से 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news