सभी 266 मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का निर्वाचन एवं नये युवा मतदाताओं के नाम जोडे गये
भानुप्रतापपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांकेर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा) एव निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में आज भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 भानुप्रतापपुर में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आज के शिविर में सभी 266 मतदान केंद्रों में बीएलओ और अविहित अधिकारी अपने अपने मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर मतदाता सूची का वाचन किया एवं 1 जनवरी 2024 को जिन मतदाताओं की आयु 18 साल हो गयी हो उनका नाम मतदाता सूची में जोडने का कार्य किया। आज विधानसभा में कुल 1789 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमे से नाम जोडने के लिए फार्म 6 कुल 749, नाम विलोपन के लिए फार्म 7 कुल 574 एवं सुधार, शिप्टिंग, ईपिक कार्ड निर्माण एवं दिव्यांग मार्किंग का फार्म 8 कुल 466 आवेदन शिविर के माध्यम से प्राप्त किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा 6 जनवरी से 22 जनवरी तक मतदाता सुची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है। शिविर अवधि में 13 एवं 14 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उसी कडी में आज सभी बीएलओ द्वारा गांव गांव में मुनादी कराकर इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था। वर्तमान में विधानसभा 80 भानुप्रतापपुर में प्रकाशन तिथि को कुल मतदाता की संख्या 202816 है जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 98563 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 104306 है।विधानसभा में कुल 266 मतदान केंद्र है । भानुप्रतापपुर तहसील में 99, चारामा तहसील में 105 एवं दुर्गुकोंदल तहसील में 62 मतदान केंद्र है। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों के लिए बीएलओ और अविहित अधिकारी नियुक्त किये गये है। साथ ही साथ 10 मतदान केंद्रों पर एक सुपरवायजर कुल 26 सुपरवायजर है जो कार्य की मानिटरिेंग कर रहे है। आज शिविर का निरीक्षण एसडीएम भानुप्रतापपुर सुश्री आस्था राजपूत, एसडीएम चारामा राकेश गोलछा, तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेंद्र उर्वशा,तहसीलदार दुर्गुकोंदल उमाकांत जायसवाल,तहसीलदार चारामा कृष्ण कुमार पाटले, निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर के साथ साथ सभी सुपरवायजरों ने किया ।
