Monday, May 4, 2026

सुशासन तिहार आज से, 70 वार्डों के लिए लगेंगे सात शिविर

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में सुशासन तिहार आज से प्रारंभ होगा। निगम क्षेत्र के 70 वार्ड के लिए कुल सात स्थानों पर शिविर लगेंगे। अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे को नोडल अधिकारी तथा तकनीकी सहायक दिलीप को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस तिहार के तहत शहर के विभिन्न ‘जोनों में शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं शासन के योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

पहला शिविर चार मई को जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र के हाई स्कूल जुनवानी एवं शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित होगा। इसमें वार्ड जुनवानी, स्मृति नग्र, माडल टाउन, नेहरू नगर, कोसा नगर, प्रियदर्शिनी परिसर, राधिका नगर और कृष्णा नगर के नागरिक समस्याएं बता सकेंगे। आठ मई को

निगम मुख्यालय सुपेला में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड राजीव नगर, लक्ष्मी नगर, फरीदनगर, रानी अवंती बाई चौक, पुरानी बस्ती, नेहरू भवन और कान्ट्रेक्टर कालोनी के लोग भाग लेंगे।

लोकांगन परिसर में 11 मई को शिविर जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र के होगा। इसमें वार्ड शांति नगर, आंबेडकर नगर, सुपेला, राजीव नगर, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, प्रेम नगर और वृंदा नगर के नागरिक शामिल होंगे। वहीं 15 मई को हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुंड के सामुदायिक भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड 21 से 25 तक कैलाश नगर, कुरूद बस्ती, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी एवं जवाहर नगर के लोग शामिल हो सकेंगे। जोन-3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में 22 मई को शीतला मंदिर परिसर में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह जोन-4 शिवाजी नगर क्षेत्र में 29 मई को श्रीराम चौक मैदान में शिविर लगेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news