Saturday, August 15, 2026

डीयू में ISSC के 48वें भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सितंबर में

एक्शन कमेटी की बैठक 7-18 अगस्त को, जुटेंगे देश के प्रमुख शिक्षाविद्

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में आगामी 48वें भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस (XLVIII Indian Social Science Congress) के आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए 17 एवं 18 अगस्त 2026 को एक्शन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भारतीय सामाजिक विज्ञान अकादमी (ISSA) के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण एवं शोध संस्थानों से जुड़े प्रमुख शिक्षाविदों की सहभागिता होगी।

उल्लेखनीय है कि 48 वीं भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 19 से 21 नवंबर 2026 तक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (प्छ) भिलाई तथा छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई के सहयोग से किया जा रहा है। कांग्रेस का केंद्रीय विषय Science Education and Research in Indian Languages (भारतीय भाषाओं में विज्ञान, शिक्षा एवं अनुसंधान) निर्धारित किया गया है। प्रमुख शिक्षाविदों की सहभागिता

बैठक में प्रो. जी. डी. शर्मा, अध्यक्ष, भारतीय सामाजिक विज्ञान अकादमी (2026-27) डॉ. एन. पी. चौबे, महासचिव, भारतीय सामाजिक विज्ञान अकादमी तथा प्रो. राणा प्रताप सिंह, विज्ञान, पर्यावरण एवं सतत विकास के क्षेत्र में लंबे शैक्षणिक एवं शोध अनुभव वाले वरिष्ठ शिक्षाविद Immediate Past President ISSA (2025-26), सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षाविद एवं प्रो. बिनोद कुमार झा. प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान, ए.एन. कॉलेज, पटना भी सहभागिता करेंगे।

17 एवं 18 अगस्त की एक्शन कमेटी बैठक में आगामी कांग्रेस के शैक्षणिक सत्रों, 28 Subject Research Committees] 21 Interdisciplinary Thematic Panels, विशेष संगोष्ठियों, आवास, परिवहन, आतिथ्य, पंजीयन, तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रथम घोषणा के अनुसार कांग्रेस में 28 विषयगत अनुसंधान समितियां एवं 21 अंतर्विषयी विषयगत पैनल सक्रिय रहेंगे।

इस अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. संजय तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। स्थानीय आयोजन सचिव के रूप में प्रो. डॉ. नीलू श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा समन्वय किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं सामाजिक विज्ञान के विशेषज्ञों की इस बैठक से नवंबर में आयोजित होने वाले 48वें भारतीय सामाजिक विज्ञान काग्रेस की तैयारियों का नई दिशा और गति मिलेगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान, शिक्षा, अनुसंधान, भारतीय भाषाओं तथा समाज के विकास से जुड़े विमर्श को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news