Monday, June 5, 2023

शनिवार को ये उपाय करने से होगी विशेष कृपा, सरसों के तेल से करें अभिषेक

Array

Bhagwan Shani Ki Pooja: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा होती है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने पर शनि महादशा समेत कई ग्रहों के दोष खत्म हो जाते हैं। ऐसे में पीड़ित लोगों के लिए शनिवार का दिन बहुत उत्तम है। उन्हें शनिवार के दिन ये उपाय जरुर करने चाहिए।

शास्त्रों में कहा गया है कि लोगों को विशेष कर उन्हें जिन पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही है या शनि की महादशा से पीड़ित हैं सावन माह में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही शनि उपाय भी करने चाहिए। मान्यता है कि इससे शनिदेव के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के बाद काले तिल, उड़द दाल और तेल का दान करें। यह दान जरूरतमंद और गरीब लोगों को करना चाहिए। शनिवार के शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सूर्योदय से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही शनिदोष से मुक्ति मिलती है। (Bhagwan Shani Ki Pooja)

विधि-विधान से करें शनिदेव की पूजा

शनिवार को विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है। कहते हैं कि जिसका शनि अच्छा होता है वह राजपद या राजसुख पाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की ग्रह दशा में भी सुधार होता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को मनोवांछित फल देते हैं और बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं। इसके लिए उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिदेव की पूजा करते समय कुछ मंत्रों का भी जाप करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन की सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं। (Bhagwan Shani Ki Pooja)

आप की राय

क्या सड़क हादसों को रोकने के लिए नियम और सख्त किए जाने चाहिए?
×
Latest news
Related news