Friday, July 31, 2026

भिलाई में मारपीट के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

हत्या के मामले में तब्दील हुआ प्रकरण

भिलाई : न्यूज़ 36 : कोहका क्षेत्र में गाली-गलौज और मारपीट के दौरान गंभीर रुप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस द्वारा दर्ज मारपीट के मामले में अब हत्या की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी संतोषी सोनवानी (30 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपनी जेठानी कुंती सोनवानी के साथ दवाई लेने इंदिरावती नगर कोहका जा रही थी। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड पानी टंकी के पास उनकी मुलाकात बाबू भाई से हुई। शिकायत के मुताबिक पूर्व विवाद को लेकर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरु कर दी।

महिला ने बताया कि जब उन्होंने और उनकी जेठानी ने आरोपी को गाली देने से मना किया, तभी उनके पति कुमार सोनवानी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद बाबू भाई ने कुमार सोनवानी को जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों तथा किसी वस्तु से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमले में कुमार सोनवानी के सिर, चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

Oplus_16908288

घटना के बाद परिजन घायल कुमार सोनवानी को उपचार के लिए श्री शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1056/2026 दर्ज कर आरोपी बाबू भाई के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला कायम किया था।

इसी बीच इलाज के दौरान कल रात को कुमार सोनवानी की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मामला अब और गंभीर हो गया है तथा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और मौत के कारणों के आधार पर प्रकरण में संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

सिर पर लोहे के पाने से आरोपी ने किया था वार

स्मृति नगर चौकी के सहायक उप निरीक्षक श्री चौहान ने बताया कि मामला 25 जुलाई का है पुराने रंजिवश आरोपी बाबू भाई उर्फ श्रेयांश राजमन ने अपने से कुमार सोनवानी के सिर पर जानलेवा हमला किया था। जिसे गंभीर अवस्था में श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था कल रात को इलाज के दौरान कुमार सोनवानी ने दम तोड़ दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news