दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर निवासी अनिल लुनिया की कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वे कहीं जा रहे थे तभी कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार चपेट में आ गई। कार की फ्यूल टंकी में पेट्रोल भरा होने से बड़े हादसे की आशंका थी।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अरुण वोरा ने मौजूद लोगों से आग लगने के कारणों के बारे में पूछताछ की। समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से स्थिति नियंत्रित हो गई।
पद्मनाभपुर निवासी अनिल लुनिया की कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू : मौके पर पहुंचे अरुण वोरा
आप की राय
[yop_poll id="1"]
