भिलाई : न्यूज़ 36 : स्कूटी पर सवार होकर अपनी माता एवं एक बच्ची को बैठाकर जा रहे स्कूटी चालक को मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से रेफर कर एस आर हॉस्पिटल चिखली लेकर गए थे। वहां से डीकेएस अस्पताल रायपुर तथा अन्य अस्पताल में ले जाकर इलाज कराने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गवाहों के बयान और जांच के बाद उतई पुलिस ने मोटरसाइकिल सीजी 07 सी वी 8373 के चालक के खिलाफ धारा 184, 106 (1), 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल की शाम को 4:00 बजे रूपेश कुर्रे अपनी माता श्रीमती मीनाबाई देश लहरे और एक बच्ची को बैठाकर जुपिटर वाहन सीजी 23 एम 5835 में दुर्ग से गरियाबंद जा रहा था। गोड़ पेण्ड्री पुलिया के पास दुर्ग पाटन मेन रोड में पहुंचे थे। सामने से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे माता मीना बाई देश लहरे की घटना स्थल पर मौत हो गई थी वहीं घायल रूपेश कुर्रे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया। वहां से रेफर करवा कर उसे एस आर हॉस्पिटल चिखली, उसके बाद उसे ममता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर व डीकेएस अस्पताल रायपुर, एम आर अस्पताल रायपुर में उपचार करवाया गया। उपचार के दौरान 8 जून को रूपेश कुर्रे की भी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मृतक के मामा राजेश देशलहरे निवासी सुंदर नगर कदम प्लाजा के पास बोरसी का कथन लेखबद्ध किया और अपराध दर्ज किया है।
