Friday, September 25, 2026

तीन किलो गांजा के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में बघेरा निवासी विशाल साहू को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 किलो 880 ग्राम गांजा, 2 हजार रुपए नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news