Saturday, September 26, 2026

रिकेश सेन के प्रयास से भिलाई की सडको पर दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, 7 करोड़ स्वीकृत

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से भिलाई वासियों को 50 सिटी बस की सौगात मिलने जा रही है। रिकेश सेन के इस प्रयास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 7 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अपने इस प्रयास को तीज और पोला के अवसर पर क्षेत्र की तिजहारिन माताओं और बहनों को समर्पित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अगले वर्ष तीज त्यौहारों की तैयारी को लेकर होने वाली मार्केटिंग और अत्यंत कम दर पर मायके आने जाने के लिए ये सिटी बसें माताओं बहनों के लिए आवागमन का बेहतर माध्यम साबित होंगी।
सुपेला बस स्टैंड पर खड़ी कबाड़ सिटी बसों को लेकर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि करोड़ों रूपयों की लागत से शुरू की गईं सिटी बसों को कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में किस तरीके से बर्बाद और कंडम किया है यह दुर्ग भिलाई के लोग भलि भांति जानते हैं। मैं चाहता हूं कि हमारे वैशाली नगर विधानसभा में और दुर्ग जिले में सिटी बस की फिर से शुरुआत हो जाए।
रिकेश सेन ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए बताया कि 7 करोड़ रुपये के लगभग का यह प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। सभी 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का किराया भी न्यूनतम होगा क्योंकि इनका संचालन पेट्रोल डीजल से नहीं बल्कि बिजली चार्ज से होना है। बस को चार्ज करने के लिए डी मार्ट के समीप एक चार्जिंग डिपो भी बनेगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा और पूरे सेटअप को तैयार करने में लगभग 6 से 8 महीने का समय लगेगा। सिटी बसों का रिचार्ज डिपो डी मार्ट के समीप बनाया जाएगा।
हम सभी जानते हैं कि भिलाई को स्मार्ट शहर के रूप में ले जाने के लिए परिवहन प्रणालियाँ स्वच्छ हवा, डीकार्बोनाइजेशन और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ये इलेक्ट्रिक सिटी बसें काफी उपयोगी होंगी क्योंकि वायु प्रदूषण जनसंख्या के मृत्यु दर के जोखिम को काफी हद तक बढ़ा रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news