Sunday, March 22, 2026

उतई पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना उतई पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी, मां व दादी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं, जिनका उपचार शंकराचार्य अस्पताल में जारी है।जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय श्वेता टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति सनी झा उर्फ शिव (25 वर्ष), जो मूलतः प्रेम नगर दिल्ली का निवासी है

और फिलहाल उतई में रह रहा था, ने घरेलू विवाद के चलते गाली-गलौज कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। बीच-बचाव करने आई श्वेता की मां और दादी को भी आरोपी ने चोट पहुंचाई और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और खोपली रोड से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए। मामले में धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news