Thursday, September 24, 2026

SP ने 12 कर्मियों का किया तबादला थानों से लेकर कंट्रोल रूम तक फेरबदल

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक और पारिवारिक कारणों से 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार,सभी को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षकों में बादूलाल साहू को पुरानी भिलाई थाने से पुलगांव थाना, अश्वनी सिंह को जिविशा जिला दुर्ग से धमधा थाना और राजकुमार दुबे को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई से जिविशा जिला दुर्ग भेजा गया है।

प्रधान आरक्षकों में दिलावर सिंह को मचांदुर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग, खिलावन सिंह राजपूत को यातायात से अजाक थाना और सत्येंद्र मढ़रिया को बोरी थाने से पुरानी भिलाई थाने में स्थानांतरित किया गया है।आरक्षकों में विजय कुमार पासवान को रक्षित केंद्र दुर्ग से लिटिया सेमरिया चौकी,अविनेश प्रताप सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) कार्यालय से उतई थाना और ए. कृष्णा कुमार को यातायात से एसीसीयू जिला दुर्ग में नई पदस्थापना मिली है।

 

इसके अतिरिक्त, महिला आरक्षक कल्पना ठाकुर को सुपेला थाने से लिटिया सेमरिया चौकी, आरक्षक श्रीराम को रक्षित केंद्र दुर्ग से बोरी थाना और आरक्षक राकेश साहू को रक्षित केंद्र दुर्ग से मचांदुर चौकी में पदस्थ किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थलों पर अपनी आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news