Tuesday, August 18, 2026

भिलाई में दो दिवसीय अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन आज से

देशभर से रेडियो श्रोता और उद्घोषक होंगे
शामिल, प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र

भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई में अखिल भारतीय रेडियो-श्रोता सम्मेलन 19 और 20 अगस्त को आयोजित है। जिसमें देश भर से 500 से ज्यादा रेडियो श्रोता शामिल होंगे। आयोजन में दोनों दिन आयोजन स्थल पर रेडियो सेट, छत्तीसगढ़ी गहने, कलेवा, सिनेमा, साहित्य, पेंटिंग और बस्तर आर्ट की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।
दो दिवसीय सम्मेलन में बुधवार 19 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे उद्घाटन समारोह डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 में होगा। मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर होंगे। अध्यक्षता अशोक बजाज, संयोजक छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ रायपुर करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. उदय कुमार धाबर्डे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा प्रमुख बीएसपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग होंगे। पहले दिन रात्रि 10:00 बजे तक विविध आयोजन होंगे। इनमें अतिथियों का उद्बोधन और आकाशवाणी केंद्रों के वरिष्ठ प्रसारकों, आरजे, एफएम चैनलों एवं कम्युनिटी रेडियो प्रतिनिधियों का उद्बोधन व सम्मान भी होगा।
अगले दिन 20 अगस्त गुरुवार का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में होगा। इस आयोजन से पहले सुबह 9:00 बजे रेडियो श्रोता रैली कला मंदिर से सिविक सेंटर तक निकलेगी और 10:30 बजे समारोह शुरू होगा। जिसमें श्रोता सम्मेलन परिचय के साथ सम्मान समारोह होंगे। द्वितीय सत्र में दोपहर 2:30 बजे मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता अशोक बजाज भाजपा प्रदेश प्रभारी मंत्री, रायपुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि-तरुणा साहू (पंडवानी लोक गायिका) राजनांदगांव और डॉ. संतोष जाधव (सहायक कार्यक्रम निदेशक विविध भारती राष्ट्रीय सेवा मुंबई होंगे। शाम 5:00 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजन की तैयारियों अंतिम चरण में है। रेडियो श्रोता संघ की ओर से परसराम साहू , तारक सतदेव, अशोक श्याम कुंवर, मुकेश शर्मा, प्रताप पांडेय, रविन्द्र गाडगे, सतीश चौहान, डॉ. नौशाद सिद्दीकी, प्रदीप भट्टाचार्य, आनंद मोहन बाईन, रोहिणी राम पाटणकर, रजनीकांत अग्रवाल, अवधेश शुक्ला, ललेश्वरी साहू, डॉ. अंकुश देवांगन, विनय शर्मा, अनिल निखाडे़, बी डी राऊत,ललित कुमार बिजौरा, नंदकुमार जायसवाल, रविलाल सूर्यवंशी,प्रदीप शाह, नरोत्तम साहू,विनय शर्मा, मुकेश शर्मा और कृष्णचंद्र सोनी सहित अन्य इन तैयारियों में जुटे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news