भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक कुएं में दो लाशें मिली है, अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का यह मामला है, एक बच्चे की लाश निकाली गई, और दूसरा निकालने का प्रयास जारी है, अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया ( कुरूद डीह) में दो लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जैसे ही घटना की जानकारी हुई बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे है।
अमलेश्वर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर लाश को कुआं से निकालने का काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों लाश अलग अलग कुआं में थी। कपड़े में बंधे हुए है। एक का कपड़ा खोला गया तो बच्चे का लाश दिखी। वही दूसरी लाश महिला की है या पुरुष की यह कुआं से निकालने के बाद पता चलेगा।