Monday, May 25, 2026

ई-रिक्शा से शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : मोहन नगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ई-रिक्शा का उपयोग कर अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने घेराबंदी की। इस दौरान ई-रिक्शा में शराब रखकर बिक्री करते गिरधारी नगर निवासी श्याम लाल पटेल और मेघराज यादव को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 पौवा अवैध शराब और बिक्री में इस्तेमाल किया जा रहा ई-रिक्शा जब्त किया है। मोहन नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news