Sunday, March 22, 2026

ट्रैफिक सिपाही सेवा से बर्खास्त, सहायक उप निरीक्षक व आरक्षक लाइन अटैच

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक अर्जुन दुबे को विभागीय जांच के उपरांत आरोप प्रमाणित होने सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि स्मृति नगर चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एवं एक सिपाही को दुर्व्यवहार करने के कारण लाइन अटैच कर दिया गया है। दोनों ही मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा आदेश जारी किया गया है।

ट्रैफिक के आरक्षक की भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी। आरक्षक अर्जुन दुबे पर यातायात में ड्यूटी के समय माल वाहक वाहनों से ओवरलोडिंग के नाम पर नियमित रूप से पैसे वसूली का आरोप लगाया गया था। पैसा वसूलने के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन प्रार्थी से कराया गया था। विभागीय जांच के उपरांत आरोप प्रमाणित पाए गए। 8 अक्टूबर को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक अर्जुन दुबे को सेवा से पृथक कर बर्खास्त कर दिया गया।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति नगर पुलिस चौकी में तैनात एएसआई प्रमोद सिंह और सिपाही रवि ठाकुर को आम जनों से दुर्व्यवहार किए जाने के कारण लाइन अटैच किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news