Monday, July 27, 2026

दुर्ग पुलिस का ट्रैफिक अभियान, बाजारों से हाईवे तक व्यापारियों और चालकों को दी समझाइश

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दुर्ग यातायात पुलिस ने रविवार को व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाया। सिविक सेंटर, सुपेला, आकाशगंगा, इंदिरा मार्केट और खुर्सीपार से कुम्हारी तक व्यापारियों दुकानदारों, वाहन मालिकों एवं चालकों से संवाद कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं रेल चौक सेक्टर-7 में 250 से 300 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।

बाजारों में व्यापारियों के साथ बैठक

यातायात पुलिस ने सिविक सेंटर, सुपेला मार्केट, आकाशगंगा और इंदिरा मार्केट के व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ बैठक कर दुकानों के सामने नो-पार्किंग में वाहन खड़े नहीं होने देने की अपील की।

पुलिस ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खुर्सीपार से कुम्हारी तक ‘वन-टू-वन’ अभियान

ओल्ड भिलाई ट्रैफिक जोन की टीम ने खुर्सीपार से कुम्हारी तक सर्विस लेन में स्थित दुकानदारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर सड़क किनारे अवैध पार्किंग नहीं होने देने की समझाइश दी। वाहन मालिकों और चालकों को भी मौके पर नियमों की जानकारी देकर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया गया।

250 से अधिक वाहन चालकों को किया जागरूक

यातायात पुलिस और दिशा सामाजिक संस्था ने संयुक्त रुप से रेल चौक, सेक्टर-7 भिलाई में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों को रोककर नियमों की जानकारी दी गई।

नाबालिगों को वाहन न देने की अपील

अभियान के दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए वाहन न दें।

साथ ही सभी वाहन चालकों को शराब या अन्य किसी नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सख्त समझाइश दी गई।

Oplus_16908288

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों, दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। सर्विस लेन और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने से बचें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने संदेश दिया – “सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।”

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news