Wednesday, June 24, 2026

पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पत्नी व उसके स्वजन के निरंतर मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसका भाई और मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले(मौदाहा) से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली थाना अंतर्गत गया नगर वार्ड-चार निवासी 30 वर्षीय विशाल गुप्ता ने 11 मार्च को अपने घर में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद मृतक के स्वजन का बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया था। पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक द्वारा आत्महत्या के पूर्व अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकार्ड किया गया था जिस‌में उसने अपनी पत्नी एवं उसके स्वजन द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का उल्लेख किया। प्रताड़ना के कारण मानसिक रूप से आहत होकर मृतक द्वारा 11 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 10.30 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी करना पाया गया। प्रकरण में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर उत्तर प्रदेश रवाना किया। पुलिस ने इस मामले में मृतक
की पत्नी आरोपी तनु उर्फ मोहनी गुप्ता (25) निवासी गया नगर दुर्ग, आरोपिया का भाई शिवा गुप्ता (19) निवासी मौदाहा जिला हमीरपुर और मामा कृष्ण कुमार गुप्ता (50) निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड, जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त किया है, जिसमें वीडियो रिकार्ड किया है।

छह माह पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक विकास गुप्ता का विवाह तनु उर्फ मोहनी से करीब छह माह पहले हुआ था। विकास गुप्ता किराना दुकान चलाता था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वह परेशान रहने लगा।

पुलिस के मुताबिक वैवाहिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर विकास ने खुदकुशी किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news