Tuesday, May 21, 2024

400 पार का नारा देने वाले अब 150 भी नहीं बोल पा रहे

राहुल गांधी बोले- 25 साल के मनरेगा का पैसा BJP ने अरबपतियों को पहुंचा दिया

बिलासपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का आक्रमण लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण पर है। बीजेपी पहले 400 पार बोल रही थी। दो चरण की वोटिंग के बाद अब 150 पार भी नहीं बोल रहे हैं। देश की जनता ने नब्ज पकड़ लिया है। ये लोग संविधान को, गरीबों के अधिकार को जड़ से खोदकर फेंकना चाहते हैं। देश में राज 20-25 लोग करें और बाकी जनता देखती रहे यही भाजपा की नियत और नीति है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है।

छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होना है। मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं दौरा हो रहा है। सोमवार को राहुल गांधी बिलासपुर दौरे पर आए। राहुल गांधी ने एक किताब को दिखाते हुए कहा कि वे लोग इसे फाड़कर फेंक देना चाहते हैं। देश में 20-25 लोग राज करें और बाकी जनता देखती रहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक नेता कहते हैं कि देश में अब हमारी सरकार बनेगी तो संविधान खत्म कर देंगे, लेकिन हम सब मिलकर इस संविधान की किताब को सुरक्षित करने जा रहे हैं। दुनिया में कोई शक्ति नहीं जो इसे फाड़ के फेंक सके।

BJP-RSS संविधान को खत्म कर देंगे’
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के दूसरे नेता कहते हैं कि आरक्षण खत्म कर देंगे। मैं आदिवासियों भाइयों से कहना चाहता हूं कि आपके जीने का तरीका, आपके अधिकार गायब हो जाएंगे। हिंदुस्तान में करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि यह संविधान का चुनाव है, संविधान बचाने का चुनाव है। ये जो संविधान है, इसे प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस और बीजेपी के लोग खत्म करना चाहते हैं। एक ओर वे खत्म करने में लगे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस उसे बचाने में लगी है। यह जो संविधान है, ये सिर्फ एक किताब नहीं है। ये इस देश में गरीबों को अधिकार देता है, उनकी रक्षा करता है, उनके भविष्य की देखभाल करता है। देश में उनकी आवाज और उनके जीने के तरीके की रक्षा करता है। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDI गठबंधन और दूसरी तरफ BJP है।

महालक्ष्मी योजना में मिलेंगे 8500 रुपये
राहुल गांधी ने कहा कि 25 साल का मनरेगा का पैसा अरबपतियों को पहुंचा दिया। हिंदुस्तान का एक परसेंट व्यक्ति 40 परसेंट धन को कंट्रोल करता है। रेलवे प्राईवेटाइज हो रहा है। देश का सारा पैसा 20-25 लोगों के पास है। पेट्रोल, बिजली, कपड़ा आप खरीदो तो पैसा अदानी को जाता है। जितना धन उन्होंने अदानी को दिया, हम उतना गरीबों को देंगे। हम लोगों को लखपति बनाने जा रहे हैं। महिलाएं-पुरुषों से दोगुना काम करती हैं। कांग्रेस महालक्ष्मी योजना लाएगी। घर की एक महिला के बैंक अकाउंट में साल का एक लाख कांग्रेस डालेगी। हर महीने 8500 अकाउंट में जाएगा।

किसानों को MSP देंगे, कर्जा माफ होगा
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं को भी बहुत तंग किया है। नोटबंदी, जीएसटी के बाद आज देश में खूब बेरोजगारी है। हिंदुस्तान में इतनी बेरोजगारी पहले कभी नहीं हुई। नरेंद्र मोदी ने देश में बेरोजगारी की दीवार बना रखी है। हमारी स्कीम इस दीवार को तोड़ेगी। सरकार आएगी किसानों का कर्जा माफ होगा। किसानों को हम एमएसपी देंगे। मनरेगा का दर 400 हो जाएगा। आशा बहनों की आय दोगुनी होगी। बीजेपी का मेनिफेस्टो दो लोगों को चांद में पहुंचा देंगे। कोविड में मोबाइल का लाइट जलवाते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news