Thursday, March 19, 2026

दुकानों के ताले तोड़कर सामानों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कोतवाली थाना से कुछ ही दूर पर स्थित छोटी तीन दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने सामानों एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थियों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थित सिगरेट, गुटका एवं अन्य सामानों की दुकानों का ताला मंगलवार की रात को अज्ञात आरोपियों ने तोड़ दिया।

Oplus_16908288

आरोपियों द्वारा चोरी करने के तरीके से पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपीगण पूरी तैयारी के साथ आए हुए थे और वह उस क्षेत्र से अच्छे से परिचित थे। अज्ञात आरोपियों ने दुकानों में रखे गुटखा,सिगरेट, चॉकलेट, बिस्किट आदि के पैकेट सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। वहीं गल्ले में रखे हुए रकम भी पार कर दिये। जब सुबह दुकानदार अपनी दुकान पहुंचे तब उन्होंने देखा कि दुकानों का ताला टूटा हुआ है, तब इसकी जानकारी कोतवाली थाना को दी गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news