Friday, April 3, 2026

नेहरु नगर योगा उद्यान में कब्जाकर लगा दी हनुमानजी की प्रतिमा

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेहरू नगर स्थित योगा उद्यान में फेंसिंग को तोड़कर रातो-रात मूर्ति स्थापना कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिक निगम भिलाई को सूचना मिलते ही जोन-1 आयुक्त, राजस्व विभाग एवं बेदखली की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। कब्जे की शिकायत थाने में कर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हनुमान जयंती पर्व के एक दिन पूर्व रात के समय कुछ निर्मित शेड पर एक चबूतरा निर्माण कर लोगों ने रेलिंग को तोड़कर पूर्व मूर्ति स्थापित कर दी। इसके अलावा उद्यान परिसर में स्थित जिम, तारामण्डल एवं योगा स्थल की रेलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर काट दिया। निगम अधिकारियों द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार किया गया है तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी निगम प्रशासन द्वारा सुपेला थाना में गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक सूचना दर्ज कराते हुए आगे की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने पत्र भी दिया गया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news