Sunday, March 22, 2026

सितार गुटखा फैक्टरी के संचालक गुरमुख जूमनानी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : स्टेट जीएसटी की टीम ने दुर्ग जिले के गनियारी स्थित सितार गुटखा फैक्टरी के संचालक गुरमुख जूमनानी को आज गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि जीएसटी कमिश्नर रायपुर पुष्पेंद्र मीणा के द्वारा कर दी गई।

विभाग के अधिकारियों के मामले को गुटखा बिक्री से जुड़ा हुआ बताया । 28 जून को दुर्ग के गनियारी स्थित और सितारा गुटका फैक्ट्री एवं राजनांदगांव के खमतराई गांव में जीएसटी की टीम ने फिल्मी अंदाज में छापेमार कार्यवाही की थी। छापेमारी के दौरान फैक्टरी से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई थी। गुटखा कारोबारी गुरमुख जूमनानी पर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का आरोप है। गुरमुख जूमनानी पहले भी इस कारोबार को लेकर जेल जा चुका है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news