भिलाई : न्यूज़ 36 : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले दो सप्ताह के भीतर चौथी बार बढ़ोत्तरी की गई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई, बिलासपुर सहित प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के नए दर लागू हो गए हैं। रायपुर में पेट्रोल की कीमत 108.06 प्रति लीटर है। एक दिन पहले 105.36 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं रायपुर में डीज़ल की कीमत 101.32 प्रति लीटर हो गई है। एक दिन पहले 98.47 रुपए प्रति लीटर कीमत रही।
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर होता रुपया और आयात लागत बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव का असर भी ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। यही वजह है कि 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।
दुर्ग-भिलाई में इतनी है कीमत
दुर्ग भिलाई में पेट्रोल की कीमत 108.40 प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीज़ल की कीमत 101.65 प्रति लीटर हो गई है।
इसी प्रकार बिलासपुर पेट्रोल की कीमत 108.71 प्रति लीटर व डीज़ल की कीमत 101.97 प्रति लीटर, जशपुर में पेट्रोल की कीमत 109.07 प्रति लीटर व डीज़ल की कीमत 102.32 प्रति लीटर, बस्तर में पेट्रोल की कीमत 109.74 प्रति लीटर व डीज़ल की कीमत 103.01 प्रति लीटर, राजनांदगांव में पेट्रोल की कीमत 108.67 प्रति लीटर व डीज़ल की कीमत 101.92 प्रति लीटर तथा रायगढ़ में पेट्रोल की कीमत 108.63 प्रति लीटर व डीज़ल की कीमत 101.89 प्रति लीटर हो गई है।
