Wednesday, April 1, 2026

धारदार हथियार लहराकर डराने वाला गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज 36 : सुपेला पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जिम गार्डन, नेहरू नगर सुपेला के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सिक्सत फुले (29) निवासी नेहरू नगर रेशमी आवास सुपेला बताया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया। पुलिस ने आरोपित सिक्सत फुले के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news