Friday, September 25, 2026

जान से मारने युवक पर वाहन चढ़ाने वाला गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : जान से मारने की नीयत से युवक पर स्कार्पियो वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने कुरूद रोड कोहका निवासी लखन साहू (55) को गिरफ्तार कर लिया है। आम्रपाली वनांचल सिटी भिलाई निवासी प्रार्थी मंजीत सिंह ने जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 मार्च की रात्रि करीब 2.30 बजे आरोपी लखन साहू द्वारा कालोनी में खड़ी प्रार्थी की स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 एनआर 9009 को चालू कर आसपास खड़ी अन्य वाहनों को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया। प्रार्थी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी ने प्रार्थी को जान से मारने की नियत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news