Saturday, September 26, 2026

महापौर अधिकारियों के साथ पहुंचे शिवनाथ तट,  विसर्जन स्थल की देखी व्यवस्था

महापौर ने श्रद्धालुओं से की अपील धैर्य से करें विसर्जन

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में भगवान गणपति जी का उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न कालोनियों, मुहल्लों, चौक चौराहों में समितियों द्वारा भव्य झांकी एवं पंडाल के साथ विराजमान आराध्य देव गणेश जी की बड़ी प्रतिमाओं के अलावा लोगों ने अपने अपने घरों में भी पूजा अर्चना के लिए गणेश प्रतिमा स्थापित की है। आज शिवनाथ नदी तट पर भगवान गणेश चतुर्थी विसर्जन का दौर लगातार चल रहा है।
जिसमें हजारों प्रतिमाएं प्रतिवर्ष की भांति शिवनाथ नदी विसर्जन करने के लिए पहुँचे श्रद्धालु। जिसे दृष्टिगत रखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल अधिकारियों के साथ विसर्जन स्थल शिवनाथ नदी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि हर तरह से निगम द्वारा विसर्जन कुंडों का निर्माण किया किया गया है। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर लिया गया था। अधिकारी व कर्मचारी समन्वय स्थापित कर बैरिकेडिंग और गोताखोर को विसर्जन के समय नदियों, कुंडों और सरोवरों में उतारा जाए यातायात की व्यवस्था की गई है। अन्य सभी स्थानों में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर लिए जाएं।
पुलिस प्रसाशन एवं एसडीआरएफ की टीमें हर जगह तैनात एवं मुस्तैद रहनी चाहिए। शिवनाथ नदी स्थित विसर्जन स्थल पर पहुंच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा शिवनाथ नदी सहित चिन्हित स्थानों पर विद्युत पोल लगाए जाने से इस बार पहले से बेहतर व्यवस्था आम जनता के लिए किया गया है। इस दौरान एमआईसी दीपक साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सुरेश भारती मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news