Tuesday, September 22, 2026

पप्पू हत्या के मास्टर माइंड ने न्यायालय में किया सरेंडर

25 नवंबर को आरोपियों ने मारा था चाकू 2 दिसम्बर को हुई थी मौत

5 आरोपी पहले ही जेल में है

भिलाई : कांग्रेस कार्यकर्ता पप्पू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंगल देवार ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी मंगल देवार ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह भाग कर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जाकर छिपा हुआ था। करीब डेढ़ महीने तक फरार रहने के बाद उसने न्यायालय में आकर आत्मसमर्पण किया। बता दें कि पीछे बीते 25 नवंबर की रात निवासी कांग्रेसी नेता पप्पू यादव टंकी मरोदा में शीतला मंदिर के पास चाय चौपाल नाम की दुकान के सामने बैठा था। इस दौरान आरोपी मंगल देवार, दादू दीवार, हरीश साहू ,अमन महार और अन्य आरोपियों ने पप्पू के भांजे विशाल यादव से हुए विवाद की बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया था। आरोपियों ने चाकू निकालकर पप्पू यादव के पेट में घोंप दिया था, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते 2 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों हरीश साहू और अमल महार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 10 दिसंबर को तीन अन्य आरोपी करन उर्फ दादू देवार, करन माझी और दीवाना देवार को गिरफ्तार किया था। हत्याकांड के मास्टरमाइंड आरोपी मंगल देवार ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news