Sunday, June 14, 2026

मृतक के परिजन को मिली 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 01 दिसंबर 2023/ कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली तहसील व जिला दुर्ग निवासी  रमित कुमार साहू की विगत 15 अप्रैल 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा मृतक स्व. रमित कुमार साहू के पुत्र  गजेंदर कुमार साहू को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news