Monday, October 19, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायके ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर की माता रानी की पूजा-अर्चना

महाष्टमी पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने महाष्टमी के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा, आलबरस, भानपुरी, चंदखुरी, खोपली, उतई एवं रिसाली के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर विराजमान माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान विधायक चंद्राकर महाष्टमी के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए और हवन कुंड में अपनी आहुति अर्पित की। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और माता रानी के आशीर्वाद से हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news