Friday, April 3, 2026

कलेक्टर ने मृतिका के परिजन को चार लाख रु. की सहायता राशी प्रदान की

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आगजनी की घटना में मृतिका के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मचान्दुर जिला दुर्ग निवासी मृतिका रूखमणी पटेल उम्र 23 वर्ष 21 नवम्बर 2023 को अपने घर में चुल्हे में खाना बनाने के लिए चूल्हा में लकड़ी लगाकर मिट्टी तेल डालकर आग लगाते समय, आग भभकने से मृतिका के पहने कपड़ों में आग लग जाने से मृतिका की शरीर बुरी तरह जल गया जिसे परिजनों द्वारा देखने पर उपचार के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 26 नवम्बर 2023 को मृत्यु हुई थी। कलेक्टर ने शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रूखमणी पटेल की पति सत्यनारायण पटेल पिता पंचू लाल पटेल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news