Sunday, March 22, 2026

लापता कारोबारी की नदी में मिली लाश

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना अंतर्गत कादम्बरी नगर निवासी राइसमिल कारोबारी अनिल पिता सत्य प्रकाश बंसल (48वर्ष) की लाश अंततः बेमेतरा जिले के ग्राम परपोड़ा के पास मिली है। वे पिछले करीब 24 घंटे से लापता थे। बता दें कि 24 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अनिल घर से रायपुर जाने के नाम पर निकले थे। दोपहर करीब 1 बजे से उनका मोबाइल बंद था। शाम को इसकी जानकारी मोहन नगर पुलिस को दी गई। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। करीब 7 घंटे की तलाश के बाद उनका शव मिला। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। आज शुक्रवार 26 सितंबर की दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news